अटरू: जलवाड़ा नदी के बीच वन भूमि पर अवैध बजरी खनन की गतिविधियां
Atru, Baran | Mar 20, 2025 वन विभाग की उदासीनता से अरसे से वन भूमि पर बजरी का धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। इससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।" नाका के खेरंका क्लोजर सहित वन भूमि पर अगस्त माह से ही बजरी माफिया धड़ल्ले से बजरी का अवैध खनन कर रहा है। पर्यावरण प्रेमियों की शिकायत पर कभी, कभार वन विभाग कार्रवाई कर देता है तो कुछ समय के लिए माफिया जरूर शांत हो जाता है।