अटरू: अटरू में एफसीआई ने गेहूं की खरीद शुरू की
Atru, Baran | Mar 20, 2025 अटरू स्थित कृषि उपज मंडी में भी फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने प्रदेश में गेहूं खरीद आज गुरुवार से शुरू कर दी।वैसे तो प्रदेश में अन्य स्थानों पर खरीद 10 मार्च से शुरू कर दी थी. मगर अटरू में आज से शुरु की गई है। बतादें आपको कि खुले मार्केट और कृषि उपज मंडी में गेहूं के दाम ज्यादा हैं, जबकि खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बोनस मिलाकर 2575 रुपए में हो रही है.