हरिहरगंज: सुल्तानी गांव में नवरात्र की भव्य कलश शोभा यात्रा, गाजे-बाजे संग उमड़े श्रद्धालु
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानी गांव में रविवार को भक्तिमय माहौल के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। नवयुवक समिति सुल्तानी के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में गाजे-बाजे, रथ, घोड़े और विभिन्न वाहनों के साथ सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। जय माता दी के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।