हज़ारीबाग: हर घर नल नहीं, हर सड़क जल! हजारीबाग में पानी के लिए भटकती जनता, सड़क पर बह रहा लाखों लीटर पानी"
हजारीबाग में जलापूर्ति व्यवस्था की हकीकत सरकारी दावों से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। एक तरफ महिलाएं रोजाना कई किलोमीटर दूर से सिर पर पानी ढोने को मजबूर हैं, तो दूसरी तरफ शहर के बीचों-बीच फटी पाइपलाइन से हजारों-लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है। आखिर जब "हर घर नल" और पेयजल योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं, तो लोगों को पानी के लिए संघर्ष क्यों करना पड