बागपत: अग्निशमन सेवा दिवस पर अग्निशमन विभाग ने जिले में चलाया जागरूकता अभियान, पंपलेट वितरण कर आग से बचाव की दी जानकारी
Baghpat, Bagpat | Apr 14, 2026 मंगलवार की सुबह करीब दस बजे अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर जनपद में अग्निशमन विभाग द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अग्निशमन टीम ने विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर लोगों को पंपलेट वितरित किए और आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी।