भोरे: भोरे के दो गांवों में विद्युत विभाग की कार्रवाई, 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए
विद्युत उपकेंद्र भोरे के कनीय अभियंता सुदीप कुमार के नेतृत्व में विद्युत कर्मियों ने एक साथ भोरे के दो गांवो में कार्रवाई कर 25 बड़े बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिया।विद्युत विभाग ने इन सभी बड़े बकायदारो को विद्युत विपत्र भुगतान के लिए पूर्व में सूचना भी उपलब्ध कराई थी। जीसके बावजूद भी समय से विद्युत विपत्र का भुगतान ये लोग नहीं कर पाए ।