हनुमानगढ़: एडीजी दिनेश एमएन ने प्रेस वार्ता में कहा, नशा तस्करों पर सख्ती बढ़ेगी, प्रॉपर्टी फ्रीज व कुर्की की कार्रवाई होगी तेज
नशा तस्करी में बार-बार लिप्त पाए जाने वाले आपराधिक तत्वों पर अब पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एटीएस, एजीटीएफ एवं एएनटीएफ) दिनेश एमएन ने संकेत दिए कि ऐसे आरोपियों के खिलाफ 68 एफ के तहत प्रॉपर्टी फ्रीज, संपत्ति कुर्क/सील करने की कार्रवाई तेज की जाएगी।