उधवा: उत्तर पियारपुर पंचायत की महिला ने पति समेत 5 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया, प्राथमिकी दर्ज
राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पियारपुर पंचायत की एक विवाहिता महिला के साथ दहेज प्रताड़ना को लेकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता महिला ने राधानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति इमरान खान समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।