बमोरी: गुना: कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने जिला प्रशिक्षण केंद्र म्याना के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
Bamori, Guna | Jul 10, 2025 जिले के म्याना में 15 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा जिला प्रशिक्षण केन्द्र अब जिले के युवाओं और ग्रामीण विकास अमले के लिए एक नई दिशा प्रदान करने जा रहा है। इस प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण कार्य मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण एवं महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज संस्थान, जबलपुर के मार्गदर्शन में प्रगति पर है।