गुण्डरदेही: ग्राम चैरेल में 26 मई को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा
राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। गुण्डरदेही विकासखंड केचैरेल में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। चैरेल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम चंदनबिरही, चिचलगोंदी, रौना, कान्दुल, परसतराई, रैहची, कोटगांव, सनौद, डुंडेरा, नवागांव डु, बासीन, पिरीद, कुरदी, चैरेल, कोंगनी, कमरौद, धनगांव, खेरूद, कोड़ेवा और खुटरी (खे) के ग्रामीण शामिल होंगे।