ग्वालियर गिर्द: बड़ा सड़क हादसा! भंडारी से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो दर्जन लोग हुए घायल
बिजौली क्षेत्र के जखरा मार्ग पर बुधवार रात श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क हादसे का शिकार हो गई। नहर वाली माता मंदिर से भंडारे में शामिल होकर लौट रहे करीब 40 लोगों की ट्रॉली अचानक सामने आए मिनी ट्रक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 8 बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं घायलों को जेएएच में भर्ती कराया