महोबा: महोबा के मुड़हरा गाँव में मिट्टी निकालने का आरोप लगाकर दंपती को पीटा, घर में बंद कर लगाया ताला, सात पर केस दर्ज
Mahoba, Mahoba | May 24, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के मुड़हरा गांव में जमीन से मिट्टी निकालने के आरोप में दबंगों ने घर में घुसकर दंपती फूलन देवी और जवाहर लाल को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने वीडियो बनाने पर मोबाइल छीन लिया और दंपती को घर में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। पीड़िता कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।