फिरोज़ाबाद: फायरिंग रेंज के पास ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार महिला को कुचला, हुई दर्दनाक मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र मे तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है।घटना है थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के फायरिंग रेंज के पास की। जहाँ तेज रफ़्तार ईटों से भरी टैक्टर ट्राली से बाइक मे टक्कर लग गयी। जिससे बाइक पर बैठी महिला पहिया के नीचे आ गयी। जिससे उमाकांति नामक महिला की दर्दनाक मौत हुयी है। महिला अपने रिस्तेदार के साथ बाइक से घर के लिए आ रही थी।