कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लाक अंतर्गत प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास लंजोड़ा में शनिवार को हॉस्टल डे और विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रावास की छात्राओ के लिए वाल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान योगेश्वरी कुंजाम,द्वितीय स्थान दुर्गावती शोरी को ट्रॉफी प्रदान किया गया। साथ ही सभी छात्राओ कोपी पेन भेट किया गया।