छतरपुर: समाजसेवी रवि शंकर सिंह ने प्यास बुझाने के लिए लगाया शीतल फ्रीजर, खोली पनशाला
छतरपुर में भीषण गर्मी के बीच आमजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेवी रवि शंकर सिंह उर्फ बबुआ जी ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने अपने आवास के बाहर तथा विजय तारा होटल के समीप शीतल फ्रीजर लगाकर राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था की है।तेज धूप और बढ़ते तापमान से जहां लोग परेशान हैं, वहीं इस पहल से राहगीरों को काफी राहत मिल रही है। खास