सरदारशहर: सरदारशहर क्षेत्र में नैनो उर्वरकों पर किसान जागरूकता शिविर आयोजित, मिट्टी परीक्षण भी किया गया
सरदारशहर के कल्याणपुरा गांव में इफको द्वारा नैनो उर्वरकों के उपयोग को लेकर किसान जागरूकता शिविर और मिट्टी परीक्षण अभियान आयोजित किया गया। दुलरासर ग्राम सेवा सहकारी समिति के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्षेत्रीय अधिकारी अजय कुमार जाखड़ के मार्गदर्शन में रहा।