उनियारा: अलीगढ़ में श्री मद्भागवत कथा में कृष्ण की लीलाओं का किया गया वर्णन
Uniara, Tonk | Apr 8, 2026 अलीगढ़ कस्बे में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य पंडित विजय कुमार शास्त्री ने कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। गोर्वधन पूजा की गई। छप्पन भोग लगाया गया। इस दौरान कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।