सीतापुर: जिलाधिकारी ने गल्ला मंडी में गेहूं के केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सीतापुर के जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने शनिवार को गल्ला मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का हाल जाना था।जिलाधिकारी के द्वारा गेहूं क्रय केंद्र में की गई व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया जिसके बाद एफसीआई ग्रह केंद्र में जाकर व्यवस्थाओं का हाल जानते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए थे।