मुंगेर: 17 वर्षीय लक्ष्मण कुमार कुश्ती में दिखाएंगे दम, नेशनल दंगल में बढ़ाएंगे मान
Munger, Munger | May 22, 2026 17 वर्षीय लक्ष्मण कुमार ने कुश्ती में बढ़ाया मान, नेशनल दंगल में दिखाएंगे दम मुंगेर: असरगंज प्रखंड के चौरगांव निवासी 17 वर्षीय लक्ष्मण कुमार ने कम उम्र में ही कुश्ती में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किसान परिवार से आने वाले लक्ष्मण ने चार वर्षों की कठिन मेहनत के बल पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में एक स्वर्ण एवं दो रजत पदक जीते हैं।