धमतरी: हरफतराई-बलियारा सड़क मार्ग का होगा चौड़ीकरण, क्षेत्र के लोगों को मिलेगी काफी राहत
धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा ने चर्चा के दौरान बताया कि शहरी क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। बताया कि हरफतराई से बलियारा तक सड़क चौड़ीकरण कार्य को जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए लगभग 2.5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।