सुपौल: सुपौल पहुंचे प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, देव कुमार के आवास पर हुआ भव्य स्वागत
Supaul, Supaul | Jun 2, 2026 सुपौल में बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के मंत्री सह सुपौल जिले के प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के सुपौल आगमन पर सदर बाजार स्थित गजना चौक में उनके पुराने परिचित देव कुमार के आवास पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देव कुमार के परिवार के सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।