नावकोठी: नावकोठी में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, प्रपत्र 01 का प्रारूप जारी
पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इस क्रम में प्रपत्र एक के प्रारूप का प्रकाशन किया गया है। प्रारूप के प्रकाशन के साथ ही आम लोगों से प्रारूप के सीमांकन और आरक्षण कोटि पर आपत्ति और सुझाव भी मांगे गए हैं। बीपीआरओ जितेंद्र कुमार ने आम लोगों से इस प्रारूप का अवलोकन करने की अपील की है।