प्रयागराज: शिवकुटी के रहने वाले अधिवक्ता के पत्नी की क्यूटी फॉल की खाई में गिरने से हुई मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा
प्रयागराज के शिवकुटी के रहने वाले अधिवक्ता अपने पत्नी के साथ रीवा मध्य प्रदेश के क्यूटी फॉल पर गए थे,पहले अधिवक्ता ने तस्वीर खिंचवाई फिर फोन से पत्नी की फोटो खींचने लगे,इसी दौरान पैर फिसलने से उनकी पत्नी करीब 300 फीट गहरी खाई में गिरी,करीब 6 घंटे बाद शव की तलाश हो पाई है,जबकि इसी वर्ष अप्रैल में सोरांव गांव की रहने वाली युवती के साथ अधिवक्ता की शादी हुई थी।