खंडवा नगर: विभाग में हड़कंप , चांदगढ़ रेंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; इंदौर डॉक्टरों की टीम करेगी पोस्टमार्टम
खंडवा जिले के चांदगढ़ वन परिक्षेत्र में शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वयस्क तेंदुए की मौत हो गई। पुनासा-सतवास (खंडवा-भोपाल हाईवे) मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ। पिछले 5 दिनों के भीतर इसी रेंज में तेंदुए की मौत की यह दूसरी घटना है, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी रविवार सुबह 11 बजे की है