बिल्सी: बिल्सी बिजली घर जाने वाली सड़क बनकर हुई तैयार, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर, देखें क्या बोले स्थानीय लोग
Bilsi, Budaun | Apr 28, 2026 बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर पांच स्थित बिजली घर जाने वाली सड़क लंबे समय से खराब थी, जिसके कारण तमाम लोगों को आने और जाने में परेशानी होती थी। जल भराव के कारण कई बार लोग गिरकर घायल हो चुके थे। अब यह सड़क बनकर तैयार हो गई है। आज मंगलवार दोपहर 1:00 बजे स्थानीय लोगों ने सड़क बनने के बाद पालिका प्रशासन का धन्यवाद किया।