जगदलपुर: जलनी माता गुड़ी अघनपुर तेतरखुटी में मेला उत्सव को लेकर आयोजित बैठक
छत्रपति शिवाजी वार्ड स्थित जलनी माता गुड़ी अघनपुर तेतरखुटी में 25 मई 2026 को आयोजित होने वाले माता मेला उत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार शाम 4 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्रपति शिवाजी वार्ड पार्षद श्याम सुंदर बघेल, गुरु गोविंद सिंह वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा, जलनी माता गुड़ी समिति के अध्यक्ष गंगदेव यादव मौजूद रहे।