रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाया जाएगा: मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम प्रकाश
आज मंगलवार दोपहर 2 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि जनपद रुद्रप्रयाग में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जनपद के तीनों ब्लॉकों में 240 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य दूरस्थ गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।