एसपी अगम जैन के निर्देश पर गढ़ीमलहरा एवं महाराजपुर थाना पुलिस के द्वारा अवैध हथियार के मामले में लिप्त रहे आरोपियों को थाने बुलाकर निगरानी रखी गई है। यह कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही और अपराध ना करने की सख्त चेतावनी दी गई। यह जानकारी आज 24 अक्टूबर 5:00 बजे पुलिस ने दी है।