सरायं मुगला गांव में स्कूल चलो अभियान पर उठे सवाल, जर्जर भवन और मलबे के बीच कैसे पढ़ेंगे बच्चे, वीडियो हुआ वायरल
Raebareli, Raebareli | Apr 2, 2026
सदर तहसील क्षेत्र के ब्लॉक,राही के अंतर्गत ग्राम सराय मुगला में गुरुवार को,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।जिसमें स्कूल चलो अभियान पर सवाल खड़े हो रहे हैं।जहां 1 अप्रैल से,नए शैक्षिक सत्र के तहत अभियान चलाया जा रहा,दूसरी ओर यह स्कूल पूरी तरह से ठेके पर गिरा दिया गया है।अब बच्चे कैसे और किस विद्यालय में पड़ेंगे यह ग्रामीणों ने बड़ा सवाल खड़े किए हैं।