राशमि: राशमी में लकड़ियों के ढेर में लगी आग, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
कस्बे में रविवार दोपहर शराब के ठेके के पास एक खेत में लकड़ियों के ढेर में आग लग गई। यह आग कूड़ी के ढेर से निकली चिंगारी के कारण लगी, जो तेज हवा के साथ पास रखी लकड़ियों तक फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कूड़ी व लकड़ियां धू-धूकर जलने लगीं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि खेत की मेड़ के पास स्थित एक केलू पोस मकान भी इसकी चपेट में आ गया, जिससे मक