बरौनी: मुंगेर रेल पुल से नई ट्रेनों के परिचालन की मांग तेज, बरौनी वासियों ने रेल प्रशासन से गुहार लगाई
मुंगेर रेल सह सड़क पुल के निर्माण के वर्षों बाद भी यात्रियों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। बेगूसराय के बरौनी और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों ने रेल प्रशासन से मुंगेर पुल होकर नई ट्रेनों के परिचालन की मांग तेज कर दी है। लोगों का कहना है कि इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशा