ललितपुर: मोहल्ला अजीतापुरा में मारपीट के दौरान दो पक्षों में गुम्मे चले, एक युवक गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
ललितपुर शहर की मोहल्ला अजीतापुरा में मामूली वाद विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।जिसके चलते दोनों ही पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वहीं मारपीट के दौरान दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर ईंट गुम्मा चलाए गए। जिसके चलते एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।