मधुबनी जिले के बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक बिनोद नारायण झा ने मंगलवार को पटना में बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, बिहार प्रभारी बिनोद तावड़े, उपमुख्यमंत्री बिजय सिन्हा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद राधामोहन सिंह सहित कई नेताओं से मुलाक़ात कर बिहार में प्रचंड जीत पर बधाई व शुभकामना दी है।