कांके: भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, अब दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगे स्कूल
Kanke, Ranchi | Apr 20, 2026 झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है. सरकार के इस फैसले के तहत अब केजी से कक्षा 8 तक के बच्चों की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी. वहीं कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल का समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. यानी अब स्कूलों की घंटी दोपहर 12 बजे तक ही बजेगी, जिससे बच्चों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिल सके.