लहरपुर: लहरपुर में डीएम डॉ राजा गणपति आर ने स्थानीय विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
डीएम ने विकासखंड कार्यालय के विभिन्न पटलों का गहनता से निरीक्षण कर दिए निर्देश। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लेखाकार कक्ष, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कक्ष, वार रूम, जन सेवा केंद्र, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी कक्ष, मनरेगा सेल आदि का निरीक्षण किया और कार्यालय में आवास पटल, शिकायत पटल पर निस्तारित शिकायतों का निरीक्षण किया।