बिंदकी: औंग कस्बे में तीन दिवसी विश्व शांति एवं जन कल्याण यज्ञ का समापन, प्रसाद वितरण किया गया, भारी भीड़ मौजूद रही
फतेहपुर जनपद के औंग कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में गुरुवार को दिन में करीब 2:30 बजे तीन दिवसीय विश्व शांति एवं जनकल्याण यज्ञ का समापन हो गया। समापन के मौके पर प्रसाद का वितरण भी किया गया। हजारों की संख्या में आए हुए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर श्री चंद आर्य ने बताया कि तीन दिवसीय विश्व शांति एवं जनकल्याण यज्ञ का समापन हुआ है जिसमें भारी भीड़ रही।