इंदौर: बारिश में खराब हुई सड़कों का डामरीकरण शुरू, महापौर ने सड़क मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण
Indore, Indore | Oct 4, 2024 महापौर पुष्यमित्र भार्गव के मुताबिक़ 45 दिनों के भीतर शहर की सभी जर्जर सड़कों को दुरुस्त कर लिया जाएगा.एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने शुक्रवार को 5 बजे बताया की करीब 25 करोड़ की लागत से इंदौर की सड़कों की मरम्मत का काम किया जा रहा है इस काम के लिए 10 लोगों की टीमें भी बनाई गई है तो काम पर नजर रखने के साथ ही समय-समय महापौर को अपडेट भी देंगे।