इंदौर: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के नवागत कुलपति को कांग्रेसियों ने भेंट किए काले गुलाब
Indore, Indore | Oct 4, 2024 इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में नए कुल गुरू राकेश सिंघाई ने पदभार ग्रहण किया है। इस दौरान कांग्रेसी भी उनसे मिलने पहुंचे। जहां पर कांग्रेसियों ने उनका स्वागत काले गुलाब देकर किया। जिसकी पीछे को वजह उन्होंने पूर्व में जो विश्वविद्यालय में पेपर लीक सहित कई अन्य सामने आए मामलों को बताया। साथ ही मांग की है की जो भी दोषी है। उन्हें सख्त सजा दिलवाएं।