आगरा: प्रसूता को ले जा रही एंबुलेंस की स्टेरिंग फेल, सेल्फी प्वाइंट के पास डिवाइडर पर चढ़ी, 2 घायल
Agra, Agra | Mar 17, 2025 थाना ताजगंज के सेल्फी प्वाइंट के पास प्रसूता को ले जा रही एक एंबुलेंस की स्टेरिंग फेल हो गई, जिससे ड्राइवर एंबुलेंस को नहीं संभाल पाया और एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़ गई, इस दौरान प्रसूता की सास और एंबुलेंस का ड्राइवर घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं प्रसूता को पुलिस ने दूसरी एंबुलेंस से अस्पताल में भेजा है।