बक्सर: चार दशक बाद रामरेखा घाट पर फिर गूंजी रामकथा, लेजर शो से जीवंत हुआ इतिहास
Buxar, Buxar | May 26, 2026 शहर के ऐतिहासिक रामरेखा घाट पर अत्याधुनिक लाइट एंड लेजर शो की शुरुआत दर्शकों के लिए खास बन गई। शो की शुभारंभ सोमवार को 7:00 बजे संध्या में शुरू की गई, जो देर रात तक चली। उद्घाटन दिवस पर 146 टिकटों की बिक्री हुई, जबकि एमपी उच्च विद्यालय के बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया गया। शो में लाइट, साउंड और लेजर तकनीक से राम जन्म, वनवास, सीता हरण प्रसंग को देखा।