नौगढ़ जयमोहनी पोस्ता निवासी बचाउ यादव ने सोमवार शाम 05 बजे अपनी पुत्री आकांशा उर्फ़ सुनीता को खोजे जाने का रोते हुये सीओ नौगढ़ से गुहार लगाई, पीड़ित ने बताया की बीते 9 जनवरी को बेटी व बच्चो के गायब होने की सुचना ससुराल पक्ष द्वारा दिया गया।उससे दो दिनों पूर्व उसकी पुत्री के साथ मारपीट भी किया गया था, पीड़ित ने बेटी को जिन्दा या मुर्दा खोजने की गुहार लगाई।