कोरबा: कोरबा जिले के 130 गुम हुए मोबाइल को सायबर सेल की टीम ने खोज निकाला, मालिकों को वापस किए गए
Korba, Korba | Jul 23, 2025 कोरबा जिले में पदस्थ होने के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी के पास मोबाइल गुमने के कई आवेदन पहुंचे। उन्होंने जानकारी ली तो सामने आया कि बड़ी संख्या में पहले से ही लोगों के गुम मोबाइल का अब तक पता नहीं चला है।एसपी तिवारी ने इसके लिए सायबर सेल को त्वरित रूप से गुम हुए मोबाइल को खोजने का निर्देश दिया, जिसके बाद सायबर की टीम ने गुम मोबाइल की खोजबीन शुरू की।