तारानगर: कोहिना व भालेरी में ग्राम सेवा शिविरों में भाजपा नेता जांगिड ने लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए
तारानगर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं भाजपा नेता राकेश जांगिड ने तारानगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोहिना और भालेरी में आयोजित ग्राम सेवा शिविरों में भाग लिया। उन्होंने आमजन से संवाद कर समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों को प्रमाण पत्र वितरित किए। जांगिड ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।