कैराना: मोहल्ला खैल में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, कई लोग हुए घायल
Kairana, Shamli | May 29, 2026 कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल में दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में दो पक्षों में मामूली कहासुनी हो गई और इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। उनमें जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।