गिरिडीह: विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने मटरूखा से तेलरखा तक बनने वाले पथ और अन्य चार सड़कों का शिलान्यास किया
सदर प्रखंड के मटरूखा से तेलरखा तक बनने वाले पथ निर्माण और अन्य चार सड़कों के निर्माण का शिलान्यास रविवार को मटरूखा में विधायक सुदीब्य कुमार सानू ने विधिवत रूप से किया। पूजा पाठ और नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। करीब 10 करोड़ की लागत से पांच सड़कों का जीर्णोधार किया जाएगा।