पिछले एक सप्ताह से रेलवे रोड स्थित 132 केवी सब स्टेशन के हब ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली संकट से जूझ रहे लोगों को बुधवार से राहत मिलने के आसार है। मंगलवार को नारनौल से आए ट्रांसफार्मर के इंस्टालेशन का कार्य चलता रहा। इंस्टालेशन के बाद इसमें डाले गए तेल को गर्म किया जाएगा और 5-6 घंटे टेस्टिंग की जाएगी।