जगाधरी: चार साहबजादों की शहादत दिवस पर सरनी चौक पर 10 दिवसीय कीर्तन दरबार का आयोजन
साहबजादा सेवा सोसाइटी की ओर से चार साहबजादे की शहीदी दिवस के उपलक्ष में 10 दिवसीय कीर्तन दरबार का सरनी चौक पर किया जा रहा आयोजन। रविवार को 7:00 से महानगर कीर्तन दरबार की शुरुआत की गई। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कीर्तन दरबार का आनंद ले रहे हैं। आये हुए श्रद्धालुओं के लिए कीर्तन दरबार के बाद लंगर का आयोजन भी किया जाएगा।