गिरिडीह: मुख्यमंत्री की पत्नी और गांडेय विधानसभा प्रत्याशी कल्पना सोरेन उदनाबाद पहुंचीं, दुखहरण नाथ मंदिर में की पूजा
मुख्यमंत्री की पत्नी और गांडेय विधानसभा प्रत्याशी कल्पना सोरेन रविवार को 11 बजे उदनाबाद पहुंची और दुखहरण नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। यहां गिरिडीह जेएमएम प्रत्याशी सुदीब्य कुमार सोनू समेत झामुमो के कई नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। पूजा अर्चना के बाद इन्होंने झामुमो प्रत्याशी सुदीब्य कुमार सोनू के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया। जगह-जगह ईनका अभिनंदन किया गया।