गिरिडीह: पुरनीगढ़िया गांव निवासी व्यक्ति की मौत के बाद बरमसिया के विश्वनाथ नर्सिंग होम में परिजनों ने किया हंगामा
देवरी के पुरनी गढ़िया गांव निवासी पंकज कुमार राय की मौत रविवार को बरमसिया के विश्वनाथ नर्सिंग होम में इलाज के दौरान हो गई।घटना के बाद शाम 7 बजे खूब हंगामा हुआ। परिजनों ने नर्सिंग होम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि नर्सिंग होम प्रबंधन में तमाम आरोपों को गलत बताया।बताया गया कि सामान्य स्तर के तबियत खराब होने पर इन्हें यहां भर्ती किया गया था।