9:00 बजे जानकारी मिली की महाशिवरात्रि एवं भगवान शिव-पार्वती के पावन विवाह उत्सव के उपरांत सोमवार को अकबरपुर प्रखंड के कन्नौज स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दूर-दराज के गांवों से महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग पूजा सामग्री लेकर मंदिर पहुंचने लगे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर